Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

कॉलेज कैडर प्राध्यापकों के खाली पड़े पदों पर जल्द हों भर्ती

कॉलेज कैडर प्राध्यापकों के खाली पड़े पदों पर जल्द हों भर्ती

शिमला।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने आज दिनांक 08 अप्रैल 2022 को छात्र मांग को लेकर एक हस्ताक्षर अभियान चलाया | विद्यार्थी परिषद ने इस अभियान के माध्यम से प्रदेश सरकार से मांग की कि छात्रों से संबंधित इस मांग को जल्द पूरा किया जाए |

इकाई सचिव कमलेश ने इस पूरे मामले को विस्तार से बताते हुए कहा कि जुलाई 2017 में तत्कालीन प्रदेश सरकार द्वारा कॉलेज कैडर के प्राध्यापकों के 561 पदों की भर्ती का विज्ञापन निकाला था | लेकिन आज लगभग 5 वर्ष बीत जाने पर भी उन पदों पर भर्ती नहीं की गई न ही सरकार द्वारा कोई नई भर्ती की गई | उन्होंने कहा कि 5 वर्ष बीत जाने के बाद भी इन भर्तियों की फ़ाइल केवल मंत्रियों और अधिकारियों के पास ही भटकती रही है | इन पदों पर जल्दी भर्ती हों इसी लिए विद्यार्थी परिषद ने आज हस्ताक्षर अभियान चलाया | इस हस्ताक्षर अभियान में विद्यार्थी परिषद को छात्रों का भरपूर सहयोग मिला | इस अभियान में 1028 छात्रों ने हस्ताक्षर कर इस अभियान का समर्थन किया |

कमलेश ने कहा कि अगर आज के समय की बात करें तो लगभग हज़ारों पद कॉलेज में प्राध्यापकों के खाली पड़े हुए हैं | प्रदेश सरकार द्वारा जुलाई 2017 के बाद से कॉलेज कैडर में कोई भी नई भर्ती नहीं की गई | कमलेश ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अपनाया जा रहा छात्र विरोधी रवैया विद्यार्थी परिषद कतई भी बर्दास्त नहीं करेगी |

कमलेश ने कहा कि विद्यार्थी परिषद प्रदेश सरकार को चेतावनी देती है कि अगर आने वाले 10 दिनों में इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो विद्यार्थी परिषद छात्रों को लामबंद करते हुए सचिवालय का घेराव करने से भी गुरेज़ नहीं करेगी |

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now