Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिमला: सड़क किनारों दुकानें लगाने वालों पर दर्ज किए गए मामलों को वापस ले सरकार

शिमला: सड़क किनारों दुकानें लगाने वालों पर दर्ज किए गए मामलों को वापस ले सरकार

शिमला|
भीम आर्मी भारत एकता मिशन के बैनर तले इंजन घर बोर्ड संजौली चौक रवि कुमार दलित की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल माननीय शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज से मिला। रवि कुमार दलित ने कहा कि 2019 में इन लोगों द्वारा दीपावली महोत्सव में सड़क के किनारों पर दुकानें लगाई थी, तब नगर निगम की टीम द्वारा इन पर कार्रवाई की गई उनका सामान सड़क पर फेंक दिया गया और कुछ सामान उठाकर ले गए।

उसके विरोध में धरना प्रदर्शन हुआ था राजनीतिक द्वेष के चलते पुलिस प्रशासन द्वारा एफआईआर दर्ज की गई और मामला कोर्ट में विचाराधीन है। एक मामला 2 अप्रैल का है जिसमें अनुसूचित जाति जनजाति ओबीसी के लोगों ने चक्का जाम किया था उस दौरान 50 से 60 लोगों पर मामले दर्ज किए गए थे।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल हाईकोर्ट ने धर्म की स्वतंत्रता अधिनियम 2019 के विरुद्ध दायर की गई याचिका में सरकार को जारी किया नोटिस

संजौली में 19 लोगों पर मामले दर्ज किए गए थे इन दोनों मामलों को सरकार वापस ले माननीय शहरी विकास मंत्री ने इन दोनों मामलों को वापस लेने की बात कही है। हमें उम्मीद है की सरकार राजनीतिक द्वेष की मंशा से झूठे मामले दर्ज किए गए मामलों को वापस ले।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now