Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

महन्त स्वरूप नाथ जी के कर कमलों से हुआ खुशियों के बैंक का शुभारंभ

महन्त स्वरूप नाथ जी के कर कमलों से हुआ खुशियों के बैंक का शुभारंभ

पांवटा साहिब
मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था के द्वारा माजरा में खुशियों का बैंक का शुभारंभ किया गया आज रविवार के दिन महंत स्वरूप नाथ जी के कर कमलों से इस खुशियों के बैंक का शुभारंभ किया गया यह बैंक उन लोगों के लिए बनाया गया है जो कि जरूरतमंद है तथा जिन व्यक्तियों के पास फालतू समान है जो कि किसी व्यक्ति के काम आ सके।

संस्था के अध्यक्ष अनुराग गुप्ता ने बताया कि उन्होंने यह बैंक गरीबों की मदद के लिए खोला है उन्होंने सभी से अपील की है कि अगर किसी भी व्यक्ति के पास घर में फालतू सामान है जैसे कि कपड़े बर्तन खिलौने किताबें स्कूल ड्रेस इत्यादि वह इस बैंक में जमा करवा सकते हैं तथा जिस व्यक्ति को इस सामान की जरूरत है वह ले जा सकते हैं उन्होंने इस खुशियों के बैंक खोलने के लिए श्री शिव सेवा कांवड़ युवा मंडल, व्यापार मंडल माजरा, महिला मंडल माजरा,ग्राम पंचायत प्रधान व प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें:  Sirmour News: संगड़ाह में आर्या की तलाश का पांचवां दिन भी रहा बेनतीजा, NDRF और स्निफर डॉग की मदद जारी

इस मौके पर श्री शिव सेव कांवड़ युवा मंडल से विवेक गुप्ता,नीरज बंसल, माजरा महिला मंडल सदस्य, व्यापार मंडल से अमित गुप्ता,सतीश अग्रवाल,तथा अन्य समाजसेवी शबनम शर्मा,अशोक सखुजा, अनूज अग्रवाल, ललित वर्मा, संदीप शर्मा,ग्राम पंचायत प्रधान दीपिका खंडूजा, कोटडी ब्यास पंचायत प्रधान सुरेश कुमार, पूर्व प्रधान विजेश गोयल, सार्थक गोयल व संस्था से जुड़े सदस्य मौजूद रहे।

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now