Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिमला के शोघी में 2 किलो 824 ग्राम अफीम के साथ नेपाली मूल के दो युवक गिरफ्तार

शिमला के शोघी में 2 किलो 82 ग्राम अफीम के साथ नेपाली मूल के दो युवक गिरफ्तार

शिमला|
शिमला पुलिस ने शुक्रवार देर रात 2 किलो 824 ग्राम अफीम के साथ नेपाली मूल के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पंजाब रोडवेज की बस से नशे की खेप लेकर शिमला की तरफ जा रहे थे| आरोपियों की पहचान विजय खत्री पुत्र खोले नायक विल मैग्मा जिला रुकुम आंचल रावती (नेपाल) और विजय टीका राम गिरी पुत्र मीना गिरी गांव विजय नगर-4 जिला कपिल वास्तु आंचल लुमानी (नेपाल) के टूर पर हुई है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक नशे की खेप के साथ सोलन से शिमला आ रहे हैं तो पुलिस ने तस्करों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। जैसे ही वह शोघी बैरियर के पास पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रोक लिया। तलाशी ली गई तो अफीम बरामद हुई।

इसे भी पढ़ें:  छैला-यशवंत नगर वाया नेरी पुल सड़क का 70 करोड़ से होगा सुदृढ़ीकरणः मुख्यमंत्री

एसपी शिमला मोनिका भंटुगरू का कहना है कि शिमला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 2 किलो 824 ग्राम अफीम के साथ 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच एएसआई सुल्तान सिंह कर रहे हैं। पुलिस अब इन दोनों तस्करों से पूछताछ कर रही हे।

पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि तस्कर अफीम कहां से लाए थे और इसकी डिलीवरी कहां पर होनी थी। पुलिस जिला शिमला में नशे के कारोबार में संलिप्त कुछ संदिग्धों से भी इस घटना को जोड़कर देख रही है। ऐसे में पुलिस की टीम शहर में अन्य जगहों पर भी दबिश दे सकती है।

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री बोले- शिमला इनोवेटिव अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे प्रोजेक्ट के वित्तपोषण में लाएं तेज़ी
Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now