Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले राज्य सचिवालय के कर्मचारी से मंडी में पूछताछ

Published on: 11 May 2022
जेओए परीक्षा का पेपर लीक मामला: अभ्यर्थी समेत 6 गिरफ्तार, जांच शुरू

शिमला|
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा के पेपर लीक मामले के तार राज्य सचिवालय से भी जुड़े होने की आशंका जताई जा रही। पुलिस शक के आधार पर सचिवालय के गृह विभाग के एक कर्मचारी को पूछताछ के लिए मंडी लाई है। बता दें कि इस मामले में अब तक 15 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जांच टीम अभी मास्टरमाइंड की तलाश में है।

आशंका है कि राज्य सचिवालय के गृह विभाग में तैनात कर्मचारी पेपर लीक करने वाले रैकेट में एजेंट का काम कर रहा था। उसने मंडी जिला के दो दर्जन से अधिक युवाओं को इकट्ठा किया था और पेपर लीक करने के लिए सौदेबाजी भी की थी।

सूत्रों के अनुसार मंडी में जब 70 अंक लेने वाले युवाओं से पूछताछ हुई और उनकी मोबाइल कॉल डिटेल खंगाली तो पुलिस को सचिवालय के गृह विभाग में बैठे कर्मचारी को लेकर कुछ अहम सुराग हाथ लगे।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबलों के 1,334 पदों की भर्ती के लिए 27 मार्च को लिखित परीक्षा हुई थी। 5 अप्रैल को परिणाम घोषित हुआ। प्रदेशभर में 81 परीक्षा केंद्रों में पेपर हुआ था। पेपर लीक होने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने परीक्षा रद्द कर दी थी। मामले की तह तक जाने के लिए सरकार ने विशेष जांच टीम का गठन भी किया है।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now