Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

वायरल वीडियो: शिलाई में जाति भेदभाव मामले में एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज

मामला दर्ज shimla news Solan News

सिरमौर|
शिलाई उपमंडल में हाल ही में एक विवाह समारोह में जाति भेदभाव के मामले में पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के तहत शिलाई पुलिस थाना में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में आगामी जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले में शिकायत मिलते ही तुरंत मामला दर्ज कर लिया था।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में वायरल वीडियो में माइक पर जाति के आधार पर भोजन परोसने की बात करने वाले व्यक्ति को आरोपी बनाया है। हालांकि पुलिस ने अभी आरोपी के नाम का खुलासा नहीं किया है। इस संबंध में पुलिस थाना शिलाई में एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है।

दरअसल सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र में हाल ही में एक विवाह समारोह में जाति भेदभाव का वीडियो वायरल हुआ था। इस संदर्भ में रविवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन जिला सिरमौर इकाई के अध्यक्ष विपिन कुमार ने शिलाई पुलिस थाना के प्रभारी को एक शिकायत पत्र सौंपा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शिकायत में कहा गया कि समारोह के दौरान अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाले लोगों को अलग से बैठकर खाना खाने के लिए बोला जा रहा है। भीम आर्मी ने पुलिस से मांग करते हुए कहा कि इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए एससीएसटी एक्ट में मामला दर्ज किया जाए।

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now