Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पांवटा साहिब के कोटा में तेंदुए ने किया महिला पर हमला

पांवटा साहिब के कोटा में तेंदुए ने किया महिला पर हमला

सिरमौर|
सिरमौर जिला के पांवटा साहिब उपमंडल के गिरिपार क्षेत्र की कोटा पाब पंचायत में तेंदुए ने महिला पर हमला कर घायल कर दिया। हमले में घायल महिला को परिजन और ग्रामीण गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले गए, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार कोटा गांव की महिला सत्या देवी पर तेंदुए ने उस वक्त हमला किया, जब वह सुबह घर से कुछ दूरी पर खेत में काम करने गई थी। जब वह काम कर रही थी तो अचानक तेंदुआ आ गया।

महिला ने हिम्मत दिखाई और बड़ी मुश्किल से तेंदुए के चुंगल से छूटकर जोर जोर से चिल्लाने लगी। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनते ही ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो तेंदुआ भाग गया।

इसे भी पढ़ें:  NSUI संगड़ाह ने किकरी देवी पार्क में पौधारोपण कर तिरंगा झंडा फहराकर मनाया स्वतंत्रता दिवस

बता दें कि इसी गांव में तीन दिन पहले तेंदुए ने एक बाड़े में 41 पशुओं को अपना शिकार बनाया था, जिसके बाद से ही क्षेत्र के ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगाई थी।

इसे भी पढ़ें:  मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था की मुहिम, प्लास्टिक की बोतल में पालिथीन स्क्रैप भर कर बनाई जा रही है पॉली ब्रिक्स

वहीं वन विभाग श्री रेणुका जी की डीएफओ उर्वशी ठाकुर ने बताया की वन विभाग की टीम को मौके पर भेज दिया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा।

वहीँ ग्रामीणों का कहना है कि जिस समय तेंदुए ने 41 बकरे-बकरियों को मार डाला था
उसी वक्त उन्होंने दोबारा हमले की आशंका जता दी थी, क्योंकि तेंदुए के मुंह खून लग चुका है, लेकिन वन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। परिणामस्वरूप मंगलवार को तेंदुए ने दाेबारा हमला किया।

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now