Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

पावंटा साहिब: तेजाब फेंकने के मामले में दो गिरफ्तार 1 आरोपी अभी भी फरार

arest, Mandi News

सिरमौर |
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में युवक पर तेजाब फेंकने के मामले में पुरुवाला थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों को आज अदालत में पेश करेगी। तीसरा आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

गौरतलब है कि यूपी निवासी इंद्रपाल ने 15 मई को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह रामपुर घाट मे नदी से रेत बजरी भरने का काम करता है। उसका 25 वर्षीय भतीजा विजेश ट्रैक्टर चलाता है।

पांवटा निवासी नीरज, राजेश व एक अन्य ने उस पर तेजाब फेंक दिया था, जिसमें विजेश बुरी तरह जल गया। घटना को अंजाम देकर तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। लोगों ने उसे पांवटा साहिब अस्पताल पहुंचाया।

चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात को देखते हुए उसे नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। DSP वीर बहादुर ने बताया की पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now