Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

फर्जी डिग्री मामला: फिर होगी मानव भारती विश्वविद्यालय की 4600 डिग्रीयों की जांच

fake degree

शिमला|
फर्जी डिग्री मामले में संलिप्त मानव भारती विश्वविद्यालय की 4600 डिग्री की दोबारा जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश पर राज्य सरकार ने पुलिस मुख्यालय को कमेटी गठित करने का निर्देश दिया है। इसमें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिक्षा विभाग व पुलिस अधिकारियों को शामिल किया जाएगा।

रिपोर्ट्स के मानव भारती विश्वविद्यालय से करीब 48,000 डिग्री आवंटित हुई हैं। अब तक की पुलिस जांच में 43,000 डिग्री फर्जी पाई गई हैैं। शेष डिग्री सही पाई गई हैं, इनकी जांच की जानी है। इसके बाद इन डिग्रीधारकों को सत्यापन का प्रमाणपत्र दिया जाएगा। मानव भारती विश्वविद्यालय से डिग्रियां प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी लगातार पुलिस मुख्यालय के चक्कर काट रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  Rashtrapati Nivas Chharabra:राष्ट्रपति निवास छराबड़ा में भी टौर के पत्तल में परोसी जाएगी धाम

बताया जा रहा है कि अब तक 500 लोगों ने अपनी डिग्रियों के बारे में सच्चाई जाननी चाही है। इस पर सरकार ने कमेटी गठित करने को कहा है। फर्जी डिग्री मामले के तार 20 से अधिक राज्यों में फैले हैं। अब तक कई गिरफ्तारी भी हो चुकी हैं। इसके साथ ही ईडी भी करोड़ों रुपये की संपत्ति अटैच कर चुकी है।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now