Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय पदक के लिए चयनित होने पर ए.एस.पी. राठौर को दी बधाई

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय पदक के लिए चयनित होने पर ए.एस.पी. राठौर को दी बधाई

शिमला|
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा ‘नेशनल मैडल फॉर एक्सीलेंस इन न्वेस्टिगेशन’ के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरवीर सिंह राठौर का चयन किए जाने पर बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण, प्रतिबद्धता और दक्षता के लिए नरवीर सिंह राठौर को इस प्रतिष्ठित पदक के लिए चुना गया है। जय राम ठाकुर ने उम्मीद जताई कि प्रदेश के अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी इससे प्रेरणा लेकर अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करेंगे, ताकि हिमाचल प्रदेश पुलिस नई ऊंचाईयों को छू सके।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू के खिलाफ दुर्व्यवहार का आरोप
Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now