Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सीएम जयराम ठाकुर ने बुलाई मंत्रिमंडल की बैठक

Himachal Cabinet Meeting

शिमला|
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन सत्र समाप्त होने के बाद राज्‍य मंत्रिमंडल की बैठक होगी। उम्‍मीद जताई जा रही है मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर मंत्र‍िमंडल में चर्चा के बाद कोई बड़ा निर्णय ले सकती है। हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने प्रस्‍तावित हैं। कांग्रेस सरकार बनते ही पुरानी पेंशन बहाल करने की घोषणा कर चुकी है। ऐसे में कुछ जानकारों का कहना है कि सत्‍ता में बैठी भाजपा सरकार भी इस संबंध में कोई बड़ा निर्णय ले सकती हैं। हालांकि सीएम जयराम ठाकुर पुरानी पेंशन योजना बहाली को लेकर पहले बयान दे चुके हैं कि प्रदेश के आर्थिक हालात इसकी मंजूरी नहीं देते हैं।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now