Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिमला: कलबोग में भीषण अग्निकांड में सरकारी स्कूल का भवन जलकर राख

शिमला: कलबोग में भीषण अग्निकांड में सरकारी स्कूल का भवन जलकर राख

शिमला ब्यूरो|
राजधानी शिमला के कोटखाई तहसील वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कलबोग में सोमवार देर रात भीषण अग्निकांड में सरकारी स्कूल का भवन राख हो गया। इस घटना में लाखों रुपये की संपति को नुकसान पहुंचा है। आगजनी में कोई हताहत तो नहीं हुआ, लेकिन स्कूल के सभी 15 कमरे जल कर खाक हो गए। स्कूल भवन में हुए इस अग्निकांड में सरकारी दस्तावेज़, स्कूल का तमाम रिकार्ड, फर्नीचर इत्यादि राख हो गया है। शुरुवाती जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

कोटखाई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल का भवन दो मंजिला था और इसमें 15 कमरे थे। पूरा भवन लकड़ी का बना था। सोमवार की रात आग की लपटों ने पूरे स्कूल परिसर को अपने आगोश में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड की टीम भी इस पर नियंत्रण नहीं पा सकी। कोटखाई के अलावा जुब्बल और टिक्कर से फायर ब्रिगेड की टीमों को घटनास्थल पर बुलाया गया था। मगर स्कूल को जलने से नहीं बचाया जा सका।

इसे भी पढ़ें:  अब संजौली में 15 वर्षीय किशोरी पर हुए हमले से सहमा इलाका, आरोपी अक्षय ठाकुर सलाखों के पीछे

नायब तहसीलदार कलबोग के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आंकलन कर रही है। वहीँ पुलिस द्वारा आगजनी के इस हादसे को लेकर मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। हालांकि शार्ट सर्किट आग की वजह मानी जा रही है। वहीँ अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि घटना के समय स्कूल का चौकीदार कहां था।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now