Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पूर्व सीएम वीरभद्र के सुरक्षा अधिकारी रहे DSP पदम ठाकुर को जयराम सरकार ने रिटायरमेंट के बाद दी पुनर्नियुक्ति

पूर्व सीएम वीरभद्र के सुरक्षा अधिकारी रहे DSP पदम ठाकुर को जयराम सरकार ने रिटायरमेंट के बाद दी पुनर्नियुक्ति

प्रजासत्ता ।
हिमाचल में सरकारें तो बदलती रहती है , लेकिन व्यवस्था वही पुरानी है। सरकार कोई भी आये लेकिन प्रशासनिक रिति – रिवाज पहले जैसे ही हैं। पूर्व की वीरभद्र सरकार के दौरान रिटायर अधिकारियों को पुनर्नियुक्ति व सेवा विस्तार देने पर टायर्ड – रिटायर्ड की सरकार कहने वाली जयराम सरकार भी पिछले साढ़े चार वर्षों से उन्ही के नक्शेकदम पर चल पड़ी है। सरकार बनने के बाद से अब तक बहुत से अधिकारियों को सेवा विस्तार बहुत दिया जा चुका है। ताजा मामला पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सुरक्षा में तैनात रहे डीएसपी पदम दास ठाकुर को 6 महीने के लिए पुनर्नियुक्ति देने का है। वह एक दिन पहले, 31 अगस्त 2022 को ही रिटायर हुए थे।

इसे भी पढ़ें:  Shimla: होटल के कमरे में लगी आग, ज़िंदा जलकर पर्यटक की दर्दनाक मौत..!

मुख्य सचिव आरडी धीमान की ओर से आज, 1 सितंबर, 2022 को जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, पदम दास ठाकुर को आज से 28 फरवरी 2023 तक नियुक्ति मिली है। नोटिफिकेशन में लिखा गया है कि उन्हें डीएसपी के एक खाली पद पर यह नियुक्ति दी गई है।

ऐसा पहली बार नहीं है कि किसी रिटायर्ड अधिकारी को एक दिन बाद फिर से उसी पद पर नियुक्ति दी गई है, जिससे वह सेवानिवृत्त हुआ हो। उल्लेखनीय है कि सत्तारूढ़ भाजपा ने पिछले चुनावों में पुनर्नियुक्ति को बड़ा मुद्दा बनाया था। हालांकि अपने पहले बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने पुनर्नियुक्ति न करने को लेकर घोषणा भी की थी , लेकिन बाद में जयराम सरकार ने भाजपा के ही स्टैंड को दरकिनार कर रिटायर होने के बाद एक के एक कई अधिकारी को पुनर्नियुक्ति दे दी।

इसे भी पढ़ें:  अनुपम खैर के आने की खुशी में निकल फैंके मास्क

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now