Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिमला के होटल में खाना न मिलने पर टूरिस्ट ने चलाई गोली, मामला दर्ज

mandi Firing In Kinnaur District , गोली चलने से मौत, Una News, Shimla News: Hamirpur News, Bilaspur News Mandi News

शिमला ब्यूरो |
राजधानी शिमला में बीती रात को एक टूरिस्ट द्वारा गुस्से में आकर हवा में फायरिंग करने का मामला सामने आया है। होटल मालिक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित पर्यटक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गनीमत यह रही की किसी को इस गोलीकांड में कोई नुकसान नहीं पहुंचा। आरोपित पर्यटक का नाम विश्वनाथ बताया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक क्यू कैफ़े के मालिक मुकेश मल्होत्रा ​​ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके होटल में रुके एक टूरिस्ट विश्वनाथ ने बीती आधी रात 2 बजे के करीब वेटर केदार सिंह से खाने-पीने का सामान लाने को कहा। जिस पर वेटर केदार सिंह ने उस समय ये चीजें लाने से मना कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  Shimla SBI Cyber Fraud Case: शिमला पुलिस ने 16 लाख की ऑनलाइन ठगी मामले में दिल्ली से आरोपी को किया गिरफ्तार

इसके बाद विश्वनाथ ने गुस्से में आकर में वेटर केदार सिंह को जान से मारने की धमकी और होटल में अपनी पिस्टल से दो राउंड फायरिंग की । इस घटना के बाद आरोपित पर्यटक ने खुद को पिस्टल के साथ कमरे में बंद कर लिया। गनीमत यह रही कि इस फायरिंग की घटना में किसी को कोई नुकसान नही पहुंचा।

होटल मालिक की शिकायत के बाद पुलिस ने छोटा शिमला थाना में आरोपित टूरिस्ट के खिलाफ केस FIR नंबर 79/22 यू/एस, IPC की धारा 336,506 और 25 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया है। इस मामले की जांच थाना प्रभारी विकास शर्मा कर रहे हैं। वहीं, पुलिस आरोपी पर्यटक से पूछताछ कर रही है और जल्द उसकी गिरफ्तारी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें:  SFI हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने विश्वविद्यालय कैंपस में इंडिया: द मोदी क्वेश्चन की स्क्रीनिंग आयोजित की
Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now