Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

राजधानी शिमला जिला में कांग्रेस का परचम लहराया, भाजपा को झटका

Published on: 11 February 2021
राजधानी शिमला जिला में कांग्रेस का परचम लहराया, भाजपा को झटका

प्रजासत्ता |
हिमाचल प्रदेश के अन्य जिलों में जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कब्जा करने के बाद भाजपा भले ही गदगद हो रही हो लेकिन राजधानी शिमला में जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया है|

गुरुवार को जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा को झटका लगा है| कांग्रेस के चन्द्र प्रभा नेगी अध्यक्ष और सुरेंद्र रेटका को उपाध्यक्ष चुना गया है| कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने जीत के बाद सभी विजेताओं से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी

जानकारी के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए चंद्र प्रभा नेगी को 15 मत मिले, जबकि भारती जनारथा को पड़े 9 वोट पड़े| इस तरह से चंद्र प्रभा नेगी 6 वोटों से विजयी रहीं| वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के सुरेंद्र रेटका को 17 मत, जबकि भाजपा प्रत्याशी मदन लाल को 7 वोट मिले हैं| जिला परिषद चुनाव में कुल 24 सीटों में से कांग्रेस के 13, भाजपा के 4, माकपा के 3 और चार निर्दलीय सदस्यों ने मतदान किया था| डीसी शिमला आदित्य नेगी ने यह जानकारी दी है|

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now