Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

शिमला शहर की जानी मानी हस्ती पवन कुमार(बंटी) और बालकृष्ण जी ने थामा AAP का दामन: गौरव शर्मा

IMG 20221004 WA0023

शिमला।
आम आदमी पार्टी की नीतियों को देखते हुए आज शिमला में पवन कुमार बंटी ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा, बंटी जी इसे पहले कांग्रेस में लगभग 20 वर्षो तक सक्रिय राजनिति और विभिन्न पदों पर रहे। उनके साथ बालकृष्ण जी जो वन विभाग से रिटायर हुए है उन्होनें भी पार्टी की सदस्यता ली। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने उन्हें सदस्यता ग्रहण करवाई। गौरव शर्मा ने कहा की आम आदमी पार्टी प्रदेश की जनता के दिलों में घर करती जा रही है और केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेस लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

वहीं पवन कुमार बंटी ने कहा की कांग्रेस अब परिवार वाद में फसी हुई है और उन्हें जनता से कोई लेना देना नहीं है साथ ही उन्होंने कहा की आज शिमला की हालत बत से बतर हो गईं है सड़को के खस्ता हाल है, पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है पानी के लिए हाहाकार शिमला में आए दिनों रहती है जिसकी जिमेदार भाजपा सरकार है। बंटी ने कहा की शिमला शहर में लगभग एक हजार लोग उनके साथ जुड़े है और वो अब उनके कहने पर आम आदमी पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। बंटी ने कहा की देश को आज केजरीवाल जी की जरूरत है।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now