Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पांवटा से जीत का चौका लगाने की तैयारी में ऊर्जा मंत्री सुखराम, डोर-टू-डोर जन-सम्पर्क अभियान में जुटे

पांवटा से जीत का चौका लगाने की तैयारी में ऊर्जा मंत्री सुखराम, डोर-टू-डोर जन-सम्पर्क अभियान में जुटे

पांवटा साहिब|
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विधानसभा सीट से ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। रविवार को ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने पाँवटा बूथ न० 7 ग्राम बैंकुआ में डोर-टू-डोर जन-सम्पर्क अभियान में भाग लिया। इस दौरान ग्राम पंचायत प्रधान बलबीर धीमान, भाजपा प्रदेश ओ.बी.सी. मोर्चा सचिव सुभाष चौधरी रमेश चंद्र, रोहित चौधरी, राम प्रसाद, राजेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, गगन कुमार, राजकुमार, सुरेश कुमार, नंद लाल, प्रेम कुमार, गौरव कुमार व अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान सुखराम चौधरी ने कहा कि उनकी सरकार द्वारा पिछले पांच सालों में हिमाचल व पांवटा में बहुत विकास किया है व आगे भी विकास के नाम पर चुनाव लड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और हिमाचल सरकार की विकास की नीतियों को देखकर लोगों ने भी मन बना लिया है कि इस बार प्रदेश में रिवाज बदलना है, जिसके चलते पांवटा व हिमाचल में बीजेपी पार्टी भारी सीटों से जीतकर सरकार बना रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोगो ने मिलकर उन्हें जन समर्थन मिल रहा है उस से ये स्पष्ट होता है कि पाँवटा के साथ-साथ समस्त प्रदेश में पुनः कमल खिलेगा।

इसे भी पढ़ें:  Sirmour News: पांवटा साहिब के जंगल में मिली महिला की अधजली लाश, हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने की खौफनाक साजिश?

बता दें कि सुखराम चौधरी इस बार फिर छठी बार चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। सुखराम चौधरी की सादगी के लोग कायल हैं। इनको ऊर्जा मंत्री का दायित्त्व भी वैसे ही नहीं मिला है। इस पद तक पहुंचने के लिए इन्होंने कठिन तपस्या की है तभी पांवटा साहिब से तीन बार विधायक बने हैं। अब चौका लगाने की तैयारी है। एक वक्त ऐसा था जब सिरमौर की पांचों सीटों पर कांग्रेस का एकछत्र साम्राज्य था। लेकिन इस राजनीति के चाणक्य ने कांग्रेस के किले को भेदने के लिए रात-दिन एक किया। ऊर्जा मंत्री के साथ जन संपर्क अभियान में जुड़े रमेश चंद्र, रोहित चौधरी , राम प्रसाद, राजेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, गगन कुमार, राजकुमार, सुरेश कुमार, नंद लाल, प्रेम कुमार, गौरव कुमार ने कहा कि लोगों से मिल रहे रुझानों में इस बार फिर ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी भारी मतों से जीत रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  Sirmour News: जिला सिरमौर में 108 एम्बुलेंस सेवा द्वारा 2 वर्ष में करवाए गए 500 से अधिक सफल प्रसव

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now