Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चुनाव से पहले ही हार मानकर बैठ गई कांग्रेस: कश्यप

IMG 20221107 WA0007

– कहा- इनके पास न तो स्टार प्रचारक हैं, न ही इनकी रैलियों में भीड़
-एक प्रियंका गांधी हैं जो छुट्टियां मनाकर चली गईं

आज बन्नौर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री व भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने कहा कि आपका स्नेह ही मेरी ऊर्जा है..
आज आप सब ने इतनी ज्यादा संख्या में यहां पहुंचकर यह साबित कर दिया है कि गिरीपार क्षेत्र की जनता भाजपा के पक्ष में मजबूती से खड़ी है
बन्नौर में लोगों के समर्थन से यह तय है की भाजपा फिर से सरकार बनाने जा रही है।
उन्होंने कहा कि यहाँ आज चार परिवार कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए। आप सभी का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत अभिनंदन है।

हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि, आपके द्वारा किए गए सम्मान और आशीर्वाद से हम आने वाले पांच सालों में और अधिक उर्जा के साथ कार्य करेंगे!
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि चुनाव से पहले ही कांग्रेस हार मान चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास न तो स्टार प्रचारक हैं न ही इनकी रैलियों में भीड़ देखने को मिलती है। आज भाजपा के स्टार प्रचारकों की लंबी लिस्ट और प्रचार अभियान से कांग्रेस के नेता पूरी तरह से बौखला चुके हैं। सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस जिस केंद्रीय नेता को स्टार प्रचारक मानते हैं वह खुद भारत जोड़ो और कांग्रेस छोड़ो अभियान में उलझे हुए हैं। यानी राहुल गांधी पर हिमाचल के कांग्रेसी नेता भरोसा नहीं करते हैं। दूसरी तरफ राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी भी बीते दिनों छुट्टियां मनाने आई तो दिखावे के लिए सोलन से हाथ हिला कर चली गईं और अब हिमाचल लौट नहीं रही है। सुरेश कश्यप ने कहा कि कुल मिलाकर कांग्रेस को गांधी परिवार पर भी कोई भरोसा नहीं रहा है।

इसे भी पढ़ें:  रेणुकाजी में 11 ग्राम चिट्टा सहित दो गिरफ्तार, फॉयल पेपर भी बरामद

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को संगठन और सभी नेताओं पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के राज्य और केंद्रीय नेताओं की लोकप्रियता को देख कांग्रेस मनोबल खो चुकी है। सुरेश कश्यप ने कहा कि हमारे पास नेता है। जबकि कांग्रेस के पास न नेता है न ही नेतृत्व। यही वजह है कि आज भाजपा के केंद्रीय नेता प्रचार के लिए हिमाचल पहुंच चुके हैं तो कांग्रेस के लोग जल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सुखराम चौधरी ने गिरीपार क्षेत्र का पूरा विकास करवाया है
गिरीपार क्षेत्र में सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग का कार्यालय
सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग का कार्यालय
सहायक अभियंता विद्युत विभाग का कार्यालय
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से राजपुर और खोडोंवाला में दो नई उप तहसीलें खोल कर ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने गिरीपार क्षेत्र की जनता को दी है
इस क्षेत्र का विकास भाजपा सरकार में हुआ है और आगे भी भाजपा सरकार ही करेगी इसलिए आप सभी भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी को पहले से ज्यादा मतों से विजयी बनाकर सुखराम चौधरी को विधानसभा भेजें।

इसे भी पढ़ें:  राजगढ़: दो सगे भाइयों ने जान जौखिम में डालकर जगदीश को गुफा से निकाला, नहीं बचा पाए मासूम के प्राण
Nahan news today Sirmour district news Sirmour Himachal update Sirmour News sirmour news today

Join WhatsApp

Join Now