Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल विधासभा चुनाव: आबकारी विभाग ने अब तक 15.10 करोड़ रुपए की शराब और अन्य सामान पकड़ा

IMG 20221107 115705

शिमला ब्यूरो।
हिमाचल विधानसभा चुनाव के चलते पुलिस और आबकारी विभाग लगातार अवैध रूप से ले जाई जा रही नगदी और अवैध शराब पर कार्रवाई कर रहा है।

मंगलवार को राज्य कर एवं आबकारी विभाग के आयुक्त यूनुस ने दी। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनावों (Vidhan Sabha Election) के दृष्टिगत पिछले तीन दिनों में सिरमौर, मंडी, ऊना, चम्बा, कुल्लू, हमीरपुर और बद्दी में अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई में शराब व लाहन की भारी मात्रा कब्जे में ली है।

उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग और पुलिस ने अब तक प्रदेश भर में 15.10 करोड़ रुपए मूल्य की शराब और अन्य वस्तुओं को जब्त किया है, जिसमें शराब, मोबाइल, कंबल, शॉल, इंडक्शन स्टोव, एलईडी इत्यादि वस्तुएं शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि चुनाव की अधिसूचना के बाद प्रदेश के सभी जिलों में विभाग ने कार्यबलों और फ्लाइंग स्क्वायड का गठन किया है तथा सीमावर्ती जिलों में पांच-पांच टीमें तैनात की हैं। उन्होंने कहा कि राज्य भर में विभाग के 67 दल कार्य कर रहे हैं।

विभाग के कार्यबल और स्टेटिक सर्विलांस टीमें प्राप्त सूचनाओं के आधार पर सीमावर्ती इलाकों के चोर रास्तों पर नाका लगा कर कारवाई कर रही हैं। उन्होंने कहा कि विभाग ने हाल ही में इन चोर रास्तों पर नाका लगा कर अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बद्दी बरोटीवाला पुलिस स्टेशन में दोए सोलन में एकए मंडी में एक और जिला ऊना में एक एफआईआर दर्ज की है। हिमाचल प्रदेश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के मद्देनजर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को रोकने के लिए विभाग ने सीमावर्ती राज्यों के नोडल प्रभारियों से आबकारी विभाग के समर्पित कार्यबलों टीमों को इन चोर रास्तों पर तैनात करने का भी अनुरोध किया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में मतदान समाप्त होने से दो दिन पहले एवं मतगणना के दिन किसी भी प्रकार की शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। विभाग द्वारा इस सम्बंध में सभी जिला नोडल अधिकारियों, समाहर्ता आबकारी क्षेत्र प्रभारी, प्रवर्तन जोन प्रभारी तथा सीमावर्ती राज्यों की नोडल एजेंसियों को इस बारे में निर्देश जारी कर दिये गए हैं।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now