Prajasatta Side Scroll Menu

पांवटा साहिब में गृहमंत्री अमित शाह की 10 नवंबर को रैली

पांवटा साहिब में गृहमंत्री अमित शाह की 10 नवंबर को रैली

विधानसभा क्षेत्र पांवटा साहिब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह वीरवार 10 नवंबर को पांवटा साहिब के विशाल नगर परिषद मैदान में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। जानकारी के मुताबिक एक ओर जहां पांवटा साहिब में कांग्रेस किसी स्टार प्रचारक को लाने में अभी तक नाकाम रही है वहीं, भाजपा के तीसरे स्टार प्रचारक पाँवटा साहिब पंहुच रहे हैं।

इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अपनी चुनावी जनसभाएं कर कार्यकर्ताओं मे जोश भर चुके हैं। इस श्रृंखला में गुरूवार को भाजपा के स्टार प्रचारक और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सुखराम चौधरी के पक्ष में प्रचार करने पांवटा साहिब पहुंचेंगे।

इसे भी पढ़ें:  Sirmour News: वशिष्ठ कैमिकल फैक्टरी के गोदाम में भीषण अग्निकांड, दमकल कर्मियों ने 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू..!

इस बारे में जानकारी देते हुए भाजपा मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पांवटा साहिब के विशाल नगर परिषद मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में जनसभा में शिरकत कर अमित शाह के विचार सुनने की अपील की है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Nahan news today Sirmour district news Sirmour Himachal update Sirmour News sirmour news today

Join WhatsApp

Join Now