Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पावंटा में युवक ने खुद को मारी गोली, रास्ते में तोडा दम

Published on: 22 December 2022
mandi Firing In Kinnaur District , गोली चलने से मौत, Una News, Shimla News: Hamirpur News, Bilaspur News Mandi News

सिरमौर|
सिरमौर के पांवटा साहिब में गुरुवार सुबह एक युवक ने खुद को गोली मार ली। युवक नगर परिषद के पूर्व मनोनीत पार्षद इंद्रपाल सिंह शाह उर्फ राजू शाह का 21 वर्षीय बेटा साहब सिंह है।

साहब सिंह ने सुबह घर में रखी लाइसेंसी बंदूक से खुद को कनपटी पर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़े आए तो देखा की साहब सिंह खून से लथपथ हालत में फर्श पर पड़ा हुआ था।

परिजन तुरंत उसको सिविल अस्पताल लेकर आए, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसको यहां से हायर सेंटर रेफर किया गया है। जहाँ रास्ते में जाते हुए उसने अपना दम तोड़ दिया यह घटना उस वक्त हुई जब परिवार के लोग दुकान में थे और वह घर पर अकेला था।

बताया जा रहा है कि उसका परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, जिस कारण वह तनाव में था। इसके चलते साहब ने यह कदम उठाया। साहब अपने पिता के साथ पांवटा बाजार में कपड़े की दुकान चलाता था।

इस बारे में डीएसपी रमा कांत ठाकुर ने बताया कि युवक को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल लाया गया था।जानकारी मिली है कि उनसे खुद को गोली मारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now