Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

राहुल चौहान को जिला शिमला ग्रामीण का बनाया प्रभारी

Published on: 17 February 2021
राहुल चौहान को जिला शिमला ग्रामीण का प्रभारी

शिलाई
शिलाई विधानसभा की ग्राम पंचायत बांदली से सम्बन्ध रखने वाले हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव राहुल चौहान को जिला शिमला ग्रामीण का प्रभारी बनाया गया है।
अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव अमरप्रीत लाली और दामन बाजवा से चर्चा के बाद प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी और कार्यकारी अध्यक्ष यदोपती ठाकुर ने पिछले कल इसकी घोषणा की।

संगठनात्मक चुनावों में प्रदेश महासचिव के पद पर पहुंचे राहुल चौहान को ये अहम जिम्मेदारी मिलना क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। गौरतलब है कि जिला सिरमौर से प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान पाने वाले वे एक मात्र युवा नेता है।

पत्रकारों से अनौपचारिक बात करते हुए राहुल चौहान ने बताया कि वो अपनी इस नई जिम्मेवारी को एक चुनौती के रूप में देखते हैं और इस जिम्मेवारी पर खरा उतरने के लिए वो पूरी निष्ठा से काम करेंगे। अपनी इस नियुक्ति के लिए उन्होंने युवा कांग्रेस आलाकमान का आभार व्यक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति पर समस्त क्षेत्रवासियों और शिलाई कांग्रेस में खुशी का माहौल है।

Aaj Ki KhabrenNahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour latest newsSirmour Newssirmour news todaySirmour samachar

Join WhatsApp

Join Now