Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिमला में वक्फ बोर्ड का स्टेट ऑफिसर एक लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Published on: 19 January 2023
रिश्वत

शिमला ब्यूरो|
राजधानी शिमला के डीसी ऑफिस में गुरुवार को विजिलेंस ने शिमला वक्फ बोर्ड के स्टेट ऑफिसर सादिक मोहम्मद को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। आरोपित ऑफिसर कुछ लोगों से वक्फ बोर्ड की प्रॉपर्टी को रिन्यू करने के लिए एक लाख रुपए रिश्वत ले रहा था। जिसके बाद पीड़ित लोगों ने इसकी शिकायत विजिलेंस से की।

शिकायत के बाद विजिलेंस की टीम दोपहर बाद डीसी ऑफिस पहुंची और आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। वह डीसी ऑफिस में रिश्वत के पैसे लेने आया था। विजिलेंस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह किस-किस से पैसे ले रहा था। इसकी एक सूची तैयार की जाएगी। वहीं इस संबंध में डीसी शिमला आदित्य नेगी को भी सूचना दी जाएगी। प्रॉपर्टी रिन्युअल से जुड़े दस्तावेज भी विजिलेंस ने कब्जे में लिए हैं।

फिलहाल विजिलेंस इस बात की जानकारी जुटाने में जुटी है कि वह पहले भी इस मामले में संलिप्त था या नहीं। एसपी विजिलेंस अंजुम आरा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि शिकायतकर्ता के कहने पर आरोपी सादिक मोहम्मद को पकड़ा है। वह एक लाख रिश्वत लेने के लिए शिमला डीसी ऑफिस आया था।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now