Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

प्रदेश सरकार आशा कार्यकर्त्ताओं की उचित मांगों पर विचार करेगी: मुख्यमंत्री

प्रदेश सरकार आशा कार्यकर्त्ताओं की उचित मांगों पर विचार करेगी: मुख्यमंत्री

शिमला|
हिमाचल प्रदेश आशा वर्करज़ यूनियन के एक प्रतिनिधिमण्डल ने आज यहां अध्यक्ष सत्या रांटा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि आशा कार्यकर्त्ता प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने न्यूनतम मानदेय निर्धारित करने तथा उनके लिए नीति बनाने की मांग रखी और ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड महामारी के दौरान उनकी बहुमूल्य सेवाओं को ध्यान में रखते उनकी मांगें पूर्ण करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने आशा कार्यकर्त्ताओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों और स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को जमीनी स्तर पर सफलतापूर्वक कार्यान्वित करने के प्रयासों की सराहना की और उनकी उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी और विधायक विनोद सुल्तानपुरी उपस्थित थे।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now