Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भारत के रिकी केज ने जीता तीसरा ग्रैमी अवॉर्ड

Grammys 2023

Grammys 2023: भारत के रिकी केज ने अपने एल्बम ‘डिवाइन टाइड्स’ के लिए ग्रैमी जीता है। उनके एल्बम को सर्वश्रेष्ठ इमर्सिव ऑडियो एल्बम कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। उन्होंने प्रतिष्ठित ब्रिटिश रॉक बैंड ‘द पुलिस’ के ड्रमर स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ पुरस्कार शेयर किया। इस उपलब्धि के साथ रिकी केज तीन ग्रैमी पुरस्कार प्राप्त करने वाले एकमात्र भारतीय बन गए हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

अवॉर्ड जीतने के बाद रिकी केज ने ट्वीट किया, “अभी-अभी मेरा तीसरा ग्रैमी पुरस्कार जीता है। अत्यंत आभारी हूं, अवाक हूं! मैं यह पुरस्कार भारत को समर्पित करता हूं।”

रिकी केज के साथ इन्हें मिला था नॉमिनेशन

इस कैटेगरी में नॉमिनेट होने वालों में क्रिस्टीना एगुइलेरा (एगुइलेरा), द चैनस्मोकर्स (मेमोरीज… डू नॉट ओपन), जेन इराब्लूम (पिक्चरिंग द इनविजिबल- फोकस 1) और निडारोसडोमेन्स जेंटेकोर एंड ट्रॉनडेहाइमसोलिस्टिन (तुवाह्युन – बीटिट्यूड्स फॉर ए वाउंडेड वर्ल्ड) भी शामिल थे।

अवॉर्ड जीतने के बाद रिकी ने शेयर की तस्वीर

अपना तीसरा पुरस्कार जीतने के बाद रिकी केज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की और लिखा, “मेरा तीसरा ग्रैमी पुरस्कार।”

बता दें कि भारतीय संगीतकार ने 64 वें ग्रैमी अवार्ड्स 2022 में बेस्ट न्यू एज एल्बम श्रेणी में अपना दूसरा ग्रैमी जीता था। उन्होंने रॉक लेजेंड स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ उसी एल्बम के लिए पुरस्कार जीता था। 2015 में उन्होंने विंड्स ऑफ संसार के लिए अपना पहला ग्रैमी जीता था।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now