Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सिरमौर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: नाकेबंदी के दौरान गाड़ी से पकड़ी 9.824 Kg चरस,आरोपी गिरफ्तार

सिरमौर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: नाकेबंदी के दौरान गाड़ी से पकड़ी 9.824 Kg चरस,आरोपी गिरफ्तार

सिरमौर|
जिला सिरमौर पुलिस की SIU टीम ने एक नशा तस्कर को पकड़ा है, जिससे 9 किलो 824 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सिरमौर पुलिस की विशेष अन्वेषण ईकाई की टीम गश्त के दौरान धौलाकुआं में मौजूद थी तो टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि एक व्यक्ति निवासी डोडरा कवार जिला शिमला हिमाचल प्रदेश अपनी गाड़ी न0 HP77-3555 में काफी मात्रा में मादक पदार्थ चरस लेकर बायला रोड से धौलाकुआं की तरफ आ रहा है।

सूचना के आधार पर विशेष अन्वेषण ईकाई की टीम ने उक्त नंबर की गाड़ी को धौला कुआं के पास तलाशी के लिए रोका और तलाशी के दौरान गाड़ी से 9.824 किलोग्राम मादक पदार्थ चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। जिस पर उपरोक्त व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस थाना माजरा में धारा 20-61-85 ND&PS एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया जाकर आरोपी व्यक्ति को गिरफतार किया गया तथा मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी की पहचान डोड़रा क्वार जिला शिमला निवासी प्रेमपाल के रूप में हुई है। गाड़ी से चरस की सप्लाई की जा रही थी। सूचना के आधार पर टीम ने धौला कुआं में नाकेबंदी की। नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने HP77-3555 कार को चैकिंग के लिए रोका। जांच के दौरान कार से 9 किलो 824 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने कार चालक को तुरंत गिरफ्तार करके केस दर्ज कर लिया।

‎

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now