Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

1 बेटे के बाप Hardik Pandya दोबारा करने जा रहे शादी

New Project64

Hardik Pandya: टीम इंडिया के टी20 कप्तान और धाकड़ आलराउंडर हार्दिक पांड्या दोबारा शादी करने जा रहे हैं। इस फेमस कपल की प्राइवेट शादी को पूरे 3 साल हो चुके हैं। 2020 में एक दूसरे का हाथ थामने वाला ये कपल दोबारा इसी वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी के दिन बड़ी वेडिंग का प्लान कर रहे हैं।

नतासा और पांड्या का एक बेटा भी है

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आपको बता दें कि मॉडल नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या इंडस्ट्री के सुपर कूल कपल्स में से एक हैं, इन दोनों का एक बेटा भी है। इन दोनों ने 1 जनवरी 2020 को सर्बिया की मॉडल नतासा (Pandya’s Wife Natasa Stankovic) के साथ सगाई की थी। कोर्ट में शादी होने के करीब 7 महीने बाद हार्दिक पिता बने थे।

पांड्या ने पहले कोर्ट मैरिज की थी

हार्दिक पांड्या की पत्नी नतासा ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था, जिसका नाम (अगस्तया) रखा गया। अब यह दोनों पारंपरिक तरीके से शादी करने जा रहे हैं। उन्होंने पहले एक मामूली कोर्ट मैरिज की थी और अब यह एक भव्य शादी होगी, जिसमें टीम इंडिया के वर्तमान और पूर्व खिलाड़ी भी शामिल हो सकते हैं।

हल्दी, मेहंदी और संगीत इन तारीखों पर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी समारोह 13 फरवरी से शुरू होगा, जो 16 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन धूमधाम से आयोजित किए जाएंगे। समारोह की तैयारी पिछले साल नवंबर में शुरू हुई थी।

इस शहर में हो सकता है हार्दिक की शादी का प्रोग्राम

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हार्दिक पांड्या की शादी का प्रोग्राम राजस्थान के उदयपुर शहर में हो सकता है।

क्यों दोबारा शादी कर रहे हैं हार्दिक

मीडिया रिपोर्ट्स में एक विश्वसनीय सूत्र के हवाले से बताया गया है कि ‘उन्होंने तब एक अदालत में शादी की थी। जब यह हुआ तो सब कुछ जल्दबाजी में था। तभी से उनके मन में एक भव्य शादी का विचार आया। वे सभी इसे लेकर बहुत उत्साहित हैं।’

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now