Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘किसने कहा कि आप उप-कप्तान हैं तो बच जाएंगे’?

New Project59

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 के तहत नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 132 रनों से हरा दिया है। इस मैच में भारतीय स्पिनर्स हावी रहे और कंगारू टीम को करारी मात दी। रोहित शर्मा, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा ने बल्ले के कमाल किया। भले ही टीम इंडिया ने जीत दर्ज की हो, लेकिन केएल राहुल का फॉर्म अभी भी चिंता का विषय है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ने सेंचुरियन में अपना आखिरी टेस्ट शतक बनाया था, इसके बाद से ही वह टेस्ट में कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। टेस्ट के अलावा टी20 में भी राहुल का बल्ला भी खामोश रहा। अगर नागपुर टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 रनों को छोड़ दिया जाए तो राहुल का औसत गिरकर 17.12 हो गया है। पिछली 9 पारियों में राहुल ने सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है।

और पढ़िए –

केएल राहुल को लेकर आया ये बयान

इनसाइडस्पोर्ट के अनुसार, BCCI के एक वरिष्ट अधिकारी ने कहा कि ‘किसने कहा कि आप उप-कप्तान हैं तो बच जाएंगे? ऐसा कोई नियम नहीं है कि उपकप्तान को हटाया नहीं जा सकता। निश्चित रूप से राहुल भविष्य की टेस्ट कप्तानी के लिए उम्मीदवारों में से एक हैं, लेकिन जब बेंच पर इन-फॉर्म खिलाड़ी हों, तो किसी कोभी बाहर बैठना पड़ सकता है।’

आखिरी शतक के बाद kl राहुल का प्रदर्शन

50 vs दक्षिण अफ्रीका
8 vs दक्षिण अफ्रीका
12 vs दक्षिण अफ्रीका
10 vs दक्षिण अफ्रीका
22 vs बांग्लादेश
23 vs बांग्लादेश
10 vs बांग्लादेश
2 vs बांग्लादेश
20 vs ऑस्ट्रेलिया

केएल राहुल के लिए खतरा बन रहे शुभमन गिल

केएल राहुल की फॉर्म पर सवाल उठने लगे हैं। इसके पीछे शुभमन गिल की शानदार फॉर्म बड़ी वजह है, जिससे राहुल की टेस्ट और टी20 में जगह खतरे में आ रही है। राहुल ने 2022 के बाद से 8 पारियों में सिर्फ 137 रन बनाए हैं, अब उनके पास समय कम पड़ रहा है।

और पढ़िए –

कौन लेगा केएल राहुल की जगह?

बीसीसीआई अधिकारी ने अपने बयान में आगे कहा कि ‘हां, यह सच है कि केएल तीनों प्रारूपों में खास तौर पर टेस्ट और टी20 में शानदार फॉर्म में नहीं है। उन्होंने वनडे में अपनी पारी को गति देने के लिए भी संघर्ष किया है, लेकिन हमें समझना चाहिए कि हमने पिछले दो साल में ज्यादा टेस्ट नहीं खेले हैं। तो, यह समझ में आता है। मुझे यकीन है कि वह दिल्ली में या इस सीरीज में वापसी करेगा, लेकिन अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो गिल उनकी जगह एक बेहतरीन विकल्प हैं।’

और पढ़िए – 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now