Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

धर्मशाला से शिफ्ट हुआ तीसरा टेस्ट मैच, अब इस खूबसूरत स्टेडियम में होगा आयोजित

IND Vs AUS Test

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मैच (IND vs AUS 3rd Test) धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना था। लेकिन अब इसमें बड़ा बदलाव किया गया है। बीसीसीआई द्वारा जारी की गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक अब तीसरे टेस्ट मैच का आयोजन इंदौर के होलकर स्टेडियम में किया जाएगा।

इस वजह से शिफ्ट हुआ तीसरा टेस्ट मैच

Kullu Dussehra 2026 Celebration

चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच नागपुर में खेला गया, जिसे भारत ने जीतकर सीरीज में बढ़त बनाई। दूसरा मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। तीसरा मैच 1 मार्च से हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन वहां सर्दियों वाला वाटरफान और आउटफील्ड में पर्याप्त घांस नहीं थी। इसके समाधान के लिए उन्हें थोड़ा समय चाहिए था। जिसके चलते आखिरकार इसे शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया।

इंडिया दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम

पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, जॉश हेजलवुड, उस्मान ख्वाजा, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, टॉड मर्फी, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, लांस मॉरिस, एश्टन एगर, मिचेल स्वेप्सन, नाथन लियोन, जॉश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड।

ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (wk), इशान किशन (wk), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now