Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

PAK की धुलाई करने वालीं Jemimah पर करोड़ों की बारिश

New Project76

WPL Auction 2023: महिला आईपीएल यानी विमेंन प्रीमियर लीग (WPL) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी जारी है। मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में चल रहे इस ऑक्शन में पाकिस्तान की धुलाई करने वालीं जेमिमा रोड्रिग्ज पर करोड़ों रुपए की बारिश हुई है। इस शानदार खिलाड़ी को दिल्ली कैपिटल्स ने दो करोड़ 20 लाख में अपने साथ जोड़ा है।

जेमिमा रोड्रिग्ज ने पाकिस्तान के खिलाफ खेली शानदार पारी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे जा रहे महिला टी20 विश्वकप के पहले ही मैच में जेमिमा रोड्रिग्ज ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार पारी खेली। उन्होंने 38 गेंद में 53 रन बनाकर पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीन ली। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 शानदार चौके लगाए। जेमिमा ने एक दिन पहले ही यह शानदार पारी खेली और दूसरे दिन उन पर ऑक्शन में करोड़ों की बारिश हुई।

कौन हैं जेमिमा रोड्रिग्ज

जेमिमा की उम्र महज 22 साल है। वह मुंबई से आती हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 21 वनडे में 394 जबकि 76 टी20 में 1628 रन बनाए हैं। वह टॉप और मिडिल ऑर्डल में बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं। वह राइट ऑर्म ऑफ ब्रेक गेंदबाजी भी कर लेती हैं।

WPL की टॉप पांच महंगी खिलाड़ी

स्मृति मंधाना, 3.4 करोड़ (RCB)
नेटली सीवर ब्रंट, 3.4 करोड़ (MI)
एश्ले गार्डनर, 3.2 करोड़ (GT)
दीप्ति शर्मा, 2.6 करोड़ (UP)
जेमिमा रोड्रिग्ज, 2.2 करोड़ (DC)

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now