Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका, बाहर हुआ ये खिलाड़ी

New Project79

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर नहीं है, क्योंकि टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी श्रेयस अय्यर दूसरा टेस्ट भी नहीं खेल पाएंगे। वह पीठ की चोट के चलते नागपुर टेस्ट से भी बाहर रहे थे। फिलहाल श्रेयस अय्यर ‘स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग’ ट्रेनिंग कर रहे हैं। उन्हें अंतरराष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए मानदंड के अनुसार उन्हें कम से कम एक घरेलू मैच खेलना जरूरी होगा।

पीठ की चोट से जूझ रहे हैं अय्यर

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, श्रेयस अय्यर पीठ की चोट की वजह से पहले टेस्ट से बाहर हुए थे। उनकी जगह टीम में सूर्यकुमार यादव को डेब्यू करने का मौका मिला था। अब अगर अय्यर दूसरा टेस्ट भी नहीं खेलेंगे तो सूर्या को टेस्ट में खुद को साबित करना का सुनहरा मौका है, क्योंकि वह पहले टेस्ट में सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए थे। वहीं अय्यर के अलावा जयदेव उनादकट भी दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे, क्योंकि रणजी ट्रॉफी का फाइनल खेलने के लिए बीसीसीआई ने उन्हें रिलीज कर दिया है। इस तरह टीम इंडिया को दूसरे टेस्ट से पहले 2 झटके लगे हैं।

फिलहाल रिहैब पर हैं अय्यर

श्रेयस अय्यर अभी नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में ‘रिहैब’ प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मैनेजमेंट उन्हें दूसरे टेस्ट मैच में उतारने का जोखिम नहीं उठाना चाहता। अय्यर को इसलिए भी सीधे टेस्ट मैच में नहीं उतारा जा सकता है, क्योंकि इसमें उन्हें 90 ओवरों के लिए फील्डिंग करना होगा और लंबे समय तक बल्लेबाजी करनी पड़ सकती है।

ईरानी कप खेल सकते हैं अय्यर

चेतन शर्मा की अगुआई वाली चयन समिति एक से 5 मार्च तक मध्यप्रदेश के खिलाफ होने वाले ईरानी कप मैच में अय्यर को अपनी फिटनेस साबित करने को कह सकती है। ऐसे में देखना होगा कि चयन समिति उन्हें रेस्ट ऑफ इंडिया टीम में शामिल करती है या नहीं। इससे पहले चयन समिति ने रवींद्र जडेजा को फिटनेस साबित करने के लिए रणजी ट्रॉफी मैच खेलने के लिए कहा था।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now