Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

IND vs AUS: विराट-रोहित से नहीं ऑस्ट्रेलिया को इन खिलाड़ियों से है खतरा, वो रिकॉर्ड जो उड़ा रहा कंगारुओं के होश

Ind Vs Aus 2rd Test Ravindra Jadeja R Ashwin Big Challenge

IND vs AUS: नागपुर टेस्ट में भारतीय स्पिनरों की दम पर टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को तीन दिन में ही करारी शिकस्त दी थी। जबकि अब टीम इंडिया दूसरे टेस्ट के लिए तैयार है। वहीं ऑस्ट्रेलिया भी दूसरे मैच में वापसी करने की पूरी कोशिश करेगी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बड़ी परेशानी है भारतीय बल्लेबाजी। अगर आप सोच रहे हैं कि यह बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज हैं तो आप गलत है। क्योंकि एक रिकॉर्ड कंगारुओं के होश उड़ा रहा है।

पुछल्ले बल्लेबाज बना रहे शानदार रन

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पहले टेस्ट में कप्तान रोहित शर्मा को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। लेकिन लोअर ऑर्डर में रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और मोहम्मद शमी जैसे पुछल्ले बल्लेबाजों ने शानदार पारियां खेली। इतना ही नहीं नाइटवॉचमैन आर अश्विन ने भी कीमती रन जोड़े थे। जिससे भारतीय टीम 400 के स्कोर तक पहुंच गई थी। खास बात यह है कि जडेजा, अक्षर और शमी ने मिलकर कुल 191 रन जोड़े थे, इसमें अश्विन के रन भी मिला दिए जाए तो यह आंकड़ा 200 के ऊपर पहुंच जाता है। अगर यह बल्लेबाज नहीं चलते तो मैच का नतीजा भी बदल सकता था।

और पढ़िए –

शानदार बल्लेबाजी कर रहे निचले क्रम के बल्लेबाज

खास बात यह है कि पिछले 2 सालों से भारत के निचले क्रम के बल्लेबाज शानदार पारियां खेल रहे हैं। और रवींद्र जडेजा के बीच पहले टेस्ट में 8वें विकेट के लिए 88 रन की पार्टनरशिप हुई थी। 2021 के बाद से बात करें तो भारत ने सातवें विकेट या उससे नीचे के लिए भारत की 50 या उससे अधिक रनों की 11 साझेदारियां की है। जबकि 9वें विकेट के लिए भी 12वीं पार्टनरशिप हुई है। यानि भारतीय टीम निचले क्रम में मजबूत हैं। जिसके चलते उन्हें हाराना आसान नहीं होता। क्योंकि अगर शुरुआत में विकेट गिर जाते हैं तो नीचे के बल्लेबाज संभाल लेते हैं।

भारत के निचले क्रम के बल्लबाजों में रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। जो बल्लेबाजी करने में माहिर हैं। यही वजह हैं कि लोअर ऑर्डर बल्लेबाज मिलकर 50 रनों से ज्यादा की पार्टनरशिप करते हैं और विरोधी टीम के सामने जल्दी अपना विकेट नहीं फेंकते। 2021 के बाद भारतीय बल्लेबाजों ने 4 बार तो 100 रनों से ज्यादा की सांझेदारी की है, 6वें विकेट के बाद। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को यह रिकॉर्ड परेशान कर रहा हैं।

और पढ़िए –

ऑस्ट्रेलिया को भारत के इस रिकॉर्ड से खतरा है। क्योंकि अगर कंगारू टीम शुरुआत में भारतीय धाकड़ रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों से निपट भी लेती है। तो उसे निचले क्रम में रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और आर अश्विन जैसे बल्लेबाजों को रोकना आसान काम नहीं होगा।

और पढ़िए – 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now