Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Valentine day पर क्या पृथ्वी शॉ ने कर ली शादी?, पहले इकरार फिर इनकार

Prithvi Shaw Nidhi Tapadia Confirms Relationship Marriage On Valentine Day

Valentine day:टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज फिर चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने Valentine day के मौके पर अपनी प्रेमिका से शादी कर ली है। यह बल्लेबाज हैं टीम इंडिया के उभरते हुए सितारे पृथ्वी शॉ। जिन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी, उसी के बाद से उनकी शादी की चर्चा चल रही है।

पहले इकरार फिर इनकार

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि पृथ्वी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक फोटो शेयर की थी। जिस पर लिखा था कि ‘हैप्पी वैलेंटाइन माई वाइफी!’ हालांकि कुछ देर बाद ही पृथ्वी शॉ ने यह तस्वीर डिलीट कर दी। लेकिन इससे चर्चा तेज हो गई है कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रैंड निधि तापड़िया से शादी कर ली है। हालांकि पृथ्वी ने इसको लेकर कोई पुष्टि नहीं की है।

निधि को टेग भी किया

पृथ्वी शॉ ने अपनी फोटो निधि को भी टेग की है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या पृथ्वी शॉ ने निधि तापड़िया से शादी कर ली है। निधि तापड़िया एक मॉडल और एक्टर हैं, दोनों की फोटो कई बार सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। पृथ्वी शॉ ने अपने प्यार का इजहार तो खुल कर दिया है। लेकिन उन्होंने शादी भी कर ली है इसकी जानकारी पूरी तरह से सामने नहीं आई है। खास बात यह है कि पृथ्वी शॉ की इस स्टोरी का स्क्रीनशॉट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट क्यों की

खास बात यह है कि पृथ्वी शॉ और निधि तापड़िया के शादी की चर्चा इसलिए भी तेज हैं कि उन्होंने जो पोस्ट शेयर की थी, उसे डिलीट क्यों कर दिया। ऐसे में क्रिकेटर के फैंस मान रहे हैं कि पृथ्वी शॉ ने चुपके से शादी कर ली है। बता दें कि पृथ्वी शॉ फिलहाल अपने क्रिकेट में बिजी हैं, लेकिन उनकी यह स्टोरी अब चर्चा में आ गई है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now