Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दिल्ली में जोरदार है टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया तोड़ पाएगी 36 साल का रिकॉर्ड

Ind Vs Aus Delhi Test

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गॉवस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया का पहला मुकाबला जीतकर उत्साहित है। जबकि दिल्ली का रिकॉर्ड भी टीम इंडिया के लिए खुश करने वाला है। जबकि यह रिकॉर्ड कंगारू टीम की टेंशन बढ़ा रहा है।

दिल्ली में 36 साल से नहीं हारी इंडिया

दिल्ली में भारतीय टीम टेस्ट में पिछले 36 सालों से कोई मैच नहीं हारी है। दिल्ली में टीम इंडिया का तक एकतरफा सिक्का चलता है। 2017 में इंडिया और श्रीलंका के बीच इस मैदान पर आखिरी टेस्ट मुकाबला खेला गया था।

इसे भी पढ़ें:  एलिसा हिली का साथ देंगी Deepti Sharma, यूपी वॉरियर्स ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

जिसमें दिल्ली के लोकल बॉय और टीम इंडिया के स्टार प्लेयर विराट कोहली ने शानदार 243 रनों की पारी खेली थी। हालांकि यह मुकाबला ड्रॉ हुआ था।

दिल्ली टीम इंडिया का रिकॉर्ड

दिल्ली में अब तक 34 टेस्ट मैच खेले गए हैं। जिनमें से 13 मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली है। जबकि 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। 1987 में भारत आखिरी बार इस मैदान में वेस्टइंडीज से हारी थी। उसके बाद से भारत ने यहां कोई मैच नहीं हारा है।

इसे भी पढ़ें:  धरे रह जाएंगे बड़े खिलाड़ियों के अरमान? टूर्नामेंट से पहले ही शुरू हो गया विवाद

स्पिनरों को मिलेगी मदद

नागपुर में भारतीय स्पिनरों के आगे ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज पानी भरते हुए नजर आए थे। जबकि दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर भी स्पिनरों को मदद मिलने की पूरी संभावना है। क्योंकि यहां की पिच काली मिट्टी से बनी है, जिस पर गेंद ज्यादा बाउंस होती है।

जडेजा-अश्विन मचाएंगे धमाल 

ऐसे में अगर ऐसा हुआ तो फिर एक बार रवींद्र जडेजा, आर अश्विन और अक्षर पटेल का जलवा देखने को मिल सकता है। जबकि कंगारू बल्लेबाजों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Athlete News India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now