Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

विराट कोहली-रविंद्र जडेजा के फैन हुए किंग खान, कहा-मुझे उनसे सीखने की जरुरत है, देखें video

Shahrukh Khan Praised Dance Of Virat Kohli And Ravindra Jadeja

Shahrukh Khan: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रविंद्र जडेजा के फैन हो गए हैं। खुद किंग खान ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें दोनों से सीखने की जरुरत है। शाहरुख खान ने रविंद्र जडेजा और विराट कोहली का वीडियो शेयर कर दोनों की तारीफ की है।

विराट-जडेजा ने किया था डांस

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मैच के दौरान एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में विराट कोहली और रविंद्र जडेजा शाहरुख खान की फिल्म पठान के गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे थे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हुआ था।

वैलेंटाइन डे पर शाहरुख ने शेयर किया वीडियो

शाहरुख खान ने वैलेंटाइन डे के मौके पर दोनों का यह वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा कि ‘विराट और जडेजा मुझसे अच्छा नाच रहे हैं, मुझे उनसे सीखने की जरुरत है’ शाहरुख का यह ट्वीट तेजी से रीट्वीट हो रहा है। बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म पठान जमकर कमाई कर रही है।

पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने दर्ज की थी जीत

बता दें कि पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को जोरदार तरीके से हराया था। विराट कोहली और रविंद्र जडेजा ने मैच के दूसरे सेशन में यह डांस किया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया था। आप भी देखिए दोनों के डांस का यह वीडियो।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now