Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

वीरेंद्र सहवाग की पुलवामा हमले के शहीदों को अनोखी श्रद्धांजलि, पूर्व क्रिकेटर ने शेयर की तस्वीरें

Pulwama Attack Virender Sehwag Teaching Children Of Martyrs

Pulwama Attack: 14 फरवरी 2019 को आज ही के दिन हुए पुलवामा हमले में देश ने अपने 40 वीर जवानों के खो दिया था। आज पुलवामा हमले की बरसी है। देश नम आंखों से अपने वीर सिपाहियों को याद कर रहा है। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। वीरू ने कुछ ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया शेयर की है, जो उनके बड़े दिलवाला इंसान होने की गवाही दे रही हैं।

शहीदों के बच्चों पढ़ा रहे सहवाग

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आपको बता दें कि वीरेंद्र सहवाग ने पुलवामा हमले में शहीद हुए दो वीर जवानों के बच्चों को गोद लिया था। सहवाग इन बच्चों को अपने स्कूल में फ्री में पढ़ा रहे हैं। इतना ही नहीं सहवाग बच्चों को क्रिकेट की ट्रेनिंग भी दे रहे हैं। वीरेंद्र सहवाग ने ट्विटर पर कुछ फोटो शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘इन तस्वीरों में पहली तस्वीर अर्पित सिंह की जो बल्लेबाजी कर रहा है, अर्पित पुलवामा हमले में शहीद हुए जवान राम वकील का बेटा है। वहीं, दूसरी तस्वीर में राहुल सोरेंग है जो पुलवामा में शहीद हुए जवान विजय सोरेंग के पुत्र हैं।’

इन दोनों बच्चों को वीरेंद्र सहवाग फ्री में पढ़ा रहे हैं। खास बात यह है कि देश के वीर सिपाहियों के यह बेटे भी अपने पिता की तरह फौज में जाकर देश की सेवा करना चाहते हैं। वीरेंद्र सहवाग के इस काम को देशभर के लोग सराह रहे हैं।

यह मेरे लिए सौभाग्य की बात

वीरेंद्र सहवाग ने दोनों बच्चों की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि ‘सहवाग स्कूल में इन दोनों बच्चों का पढ़ना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।’ दोनों बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट खेलना भी सीख रहे हैं। वीरेंद्र सहवाग की तरफ से उनका पूरा खर्चा उठाया जा रहा है।

पुलवामा हमले में शहीद हुए थे 40 जवान

बता दें कि पुलवामा हमले में भारत के 40 वीर जवान शहीद हुए थे। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने पुलवामा में सैनिकों से भरी बस के काफिले को टक्कर मारी, जिससे बस में बिस्फोट हुआ था। इस घटना के बाद देश में काफी रोश देखा गया था। इस घटना के बाद भारतीय सेना ने एलओसी पार कर पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले कर कई आतंकवादियों मार गिराया था। वीरेंद्र सहवाग ने इस हमले में शहीद हुए दो बच्चों की पढ़ाई का खर्चा उठाने का ऐलान किया था।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now