Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Akshay Kumar Controversy: अक्षय कुमार के खिलाफ FIR दर्ज, भारत के नक्शे के अपमान का है आरोप

Akshay Kumar Controversy

Akshay Kumar Controversy: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं। दरअसल, अक्षय की अपकमिंग फिल्म ‘सेल्फी’ आने वाली है, जिसके प्रमोशन में इन दिनों खिलाड़ी कुमार लगे हुए हैं।

हाल ही में अक्षय ने टाइगर श्राफ के साथ एक वीडियो शेयर किया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद भी किया था। उसके बाद खिलाड़ी कुमार ने सलमान खान के साथ दुबारा वीडियो शेयर किया था।

लोगों ने अक्षय को किया ट्रोल

बता दें कि खिलाड़ी कुमार के साथ टाइगर श्रॉफ ने ‘सेल्फी’ फिल्म के गाने ‘मैं खिलाड़ी’ पर डांस करते हुए वीडियो शेयर किया था, जिसको देखकर फैंस ने बहुत प्यार दिया था, लेकिन अब अक्षय ने कुछ ऐसा किया है कि लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  Rohit Sharma की कप्तानी में भारत का जलवा: 24 ICC टूर्नामेंट्स में 23 में जीत और दो ट्रॉफी,

ग्लोब पर चलते दिखे खिलाड़ी कुमार

दरअसल, हाल ही में अक्षय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें खिलाड़ी कुमार ग्लोब पर चलते नजर आ रहे हैं। अक्षय के इस वीडियो को लोगों ने बहुत ध्यान से देखा है और वीडियो देखने के बाद अब लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। लोगों ने अक्षय से सवाल करने शुरू कर दिए हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री को लिखा पत्र

लोगों का मानना हैं कि अक्षय ने भारत के नक्शे पर पैर रखा है और इसे देश का अपमान बताया हैं। इसके लिए लोग अब उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। बता दें कि अब इस मामले में एक वकील ने खिलाड़ी कुमार के खिलाफ जिले के एसपी और केंद्रीय गृहमंत्री को खत लिखा और उनके खिलाफ भारत के नक्शे का अपमान करने का आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़ें:  इस खतरनाक बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा बार जीती है Orange Cap

अक्षय ने लिखा ये कैप्शन

इस वीडियो ने अक्षय की मुसीबतें बढ़ा दी हैं और वकील वीरेंद्र पंजाबी ने अक्षय पर भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। इस वीडयो को शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन भी लिखा है कि एंटरटेनर्स उत्तरी अमेरिका में 100 प्रतिशत शुद्ध देसी मनोरंजन लाने के लिए तैयार हैं।

अपनी सीट बेल्ट बांध लें, हम मार्च में आ रहे हैं! साथ ही अक्षय के साथ वीडियो में दिशा पटानी, नोरा फतेही, मौनी रॉय और सोनम बाजवा भी नजर आ रहे थे। वीडियो में अक्षय का पैर भारत के नक्शे पर पड़ता दिख रहा है, जिसे देखकर अब एक्टर मुसीबत में पड़ते नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  'हम उन्हें जीत का तोहफा देंगे', MS धोनी के 200वें मैच से पहले जडेजा ने क्या कहा?

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Athlete News India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now