Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

वसीम जाफर ने चुनी इंडिया की प्लेइंग 11, KL Rahul समेत इस धाकड़ खिलाड़ी को किया बाहर

New Project79

IND vs AUS 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 17 फरवरी 2023 से दिल्ली में खेला जाना है। इस मैच से पहले भारतीय टीम की प्लेइंग 11 को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। टीम में श्रेयस अय्यर की वापसी के बाद ये और भी कठिन होता जा रहा है। इसी बीच पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है।

रोहित शर्मा और गिल करेंगे ओपनिंग

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वसीम जाफर द्वारा जारी की गई प्लेइंग 11 में उप-कप्तान केएल राहुल को ही बाहर कर दिया है और कप्तान रोहित के साथ युवा बल्लेबाज और खतरनाक फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल को जगह दी है। बता दें कि गिल का ये साल बेहद शानदार रहा है और केएल राहुल भी लगातार अपने प्रदर्शन से निराश कर रहे हैं ऐसे में उनकी जगह गिल को मौका दिया जा सकता है।

सूर्यकुमार यादव की जगह अय्यर को दिया मौका

वसीम जाफर ने चोट के बाद टीम में वापसी कर रहे श्रेयस अय्यर को पांचवे नंबर के लिए सबसे शानदार खिलाड़ी बताया है और सूर्यकुमार यादव को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। वहीं इसके अलावा जाफर ने गेंदबाजी और ऑलराउंडर के सेक्शन में कोई बदलाव नहीं किया है।

Wasim Jaffer Playing 11: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए भारत का स्कवॉड:

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर. अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, सूर्यकुमार यादव।

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now