Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

परवाणू पुलिस ने उदघोषित अपराधी पकड़ा, चोरी के मामले मे थी तलाश

IMG 20230216 WA0023

बंसी बाबा | परवाणू
परवाणू पुलिस ने चोरी के मामले मे फरार एक उद्घोषित अपराधी को पकड़ने मे सफलता प्राप्त की है। उक्त अपराधी लगभग 6 साल से फरार चल रहा था, जिसे अदालत द्वारा उद्घोषित करार दिया गया था।
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना परवाणू में 174-ए आईपीसी के अंतर्गत इस बाबत मामला दर्ज हुआ है। मामले के अनुसार उद्घोषित अपराधियों की तलाश के लिये गठित की गई टीम के सदस्य राम लाल व धर्मेन्द्र द्वारा उद्दघोषित अपराधी अंकुश उर्फ राजा पुत्र राजेश कौंडल निवासी गांव खील का बरसेर डाकघर कुमारहट्टी तहसील व जिला सोलन उम्र 29 को पकड़ा गया है। उक्त आरोपी मुकदमा न0-79/2016
दिनाकं 13-09-2016 को धारा 379,34 आईपीसी (चोरी के मामले) में वांछित था। कसौली कोर्ट द्वारा दिनांक 09 जनवरी 2023 को इसे उद्दघोषित अपराधी करार दिया गया था। थाना प्रभारी फूल चंद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की उक्त आरोपी को पकड़ कर थाना पर लाया गया है।

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now