Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

IND vs AUS: 100वें टेस्ट में Pujara को टीम ने ऐसे दिया सम्मान, रोहित शर्मा की मुस्कान ने बयां की खुशी, देखें

New Project104

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह मुकाबला टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा के लिए बेहद खास है। पुजारा अपने टेस्ट करियर का 100वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं।

100वां टेस्ट खेल रहे हैं चेतेश्वर पुजारा

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आज जब पुजारा दिल्ली के स्टेडियम में मैदान पर उतरे तो पूरी टीम के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा की चेहरे पर शानदार मुस्कान दिखी। ये मुस्कान बता रही है कि पुजारा कितने बड़े खिलाड़ी हैं और उन्होंने देश के लिए एक से बढ़कर एक पारियां खेलीं हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में 100वां टेस्ट पूरा करने वाले पुजारा आज बड़ी पारी खेल सकते हैं।

सुनील गावस्कर ने पुजारा को दी स्पेशल कैप

मैच से पहले टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने चेतेश्वर पुजारा को स्पेशल कैप देकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान दौरान ग्राउंड पर चेतेश्वर पुजारा का परिवार मौजूद था। चेतेश्वर के पिता, पत्नी और बेटी थीं। फिर फील्डिंग के लिए उतरने के दौरान उन्हें टीम इंडिया का खिलाड़ियों ना गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

पुजारा ने कही ये बात

सुनील गावस्कर से सम्मानित होने के बाद चेतेश्वर पुजारा ने दिल की बात कही। पुजारा ने अपने बयान में कहा कि ‘एक युवा के तौर वह भारत के लिए खेलना चाहता थे, लेकिन यह कभी नहीं सोचा था कि वह 100 टेस्ट खेलेंगे। टेस्ट क्रिकेट जीवन की तरह चुनौती देता है।’ पुजारा ने युवाओं को भारत के लिए टेस्ट खेलने के लिए कड़ी मेहनत करने की बात कही है।’

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा टेस्ट स्कोरकार्ड

अगर मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने 100 रन के अंदर अपने 3 विकेट गंवा दिए हैं। टीम इंडिया के लिए रविचंद्रन अश्विन ने 2 जबकि मोहम्मद शमी ने 1 विकेट निकाला है। कंगारू टीम के लिए फिलहाल उस्मान ख्वाजा 50 जबकि ट्रेविस हेड 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।

टीम इंडिया की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (wk), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग 11

डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुह्नमैन

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now