Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल के नए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला कल लेंगे शपथ

Published on: 17 February 2023
हिमाचल के नए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला कल लेंगे शपथ

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला 18 फरवरी को शपथ लेंगे। उनका शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 2 बजे राजभवन में होगा। हिमाचल उच्च न्यायालय की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सबीना राज्यपाल भवन में नए राज्यपाल को शपथ दिलाएंगी।

प्रदेश के नए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला 17 फरवरी को शिमला पहुंचेंगे। शिव प्रताप शुक्ला राज्यसभा सांसद हैं। मूल रूप से वह उत्तर प्रदेश (यूपी) के रहने वाले हैं। एबीवीपी में शामिल होने के बाद उन्होंने छात्र राजनीति शुरू की। वर्ष 1989 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ा।

शिव प्रताप शुक्ल 4 बार 1989, 1991, 1993 और 1996 में विधान सभा सदस्य चुने गए। इस दौरान वे उत्तर प्रदेश में मंत्री भी रहे। उन्होंने 1989 में चुनाव लड़ा और कांग्रेस के सुनील शास्त्री को हराकर पहली बार उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य चुने गए। अब उन्हें हिमाचल के राज्यपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now