Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Axar Patel ने ठोका तूफानी छक्का, टाइमिंग, देखें video

Axar Patel Hit A Stormy Six Watch Video

IND vs AUS: टीम इंडिया के सात विकेट गिर चुके हैं। लेकिन अक्षर पटेल और आर अश्विन ने मोर्चा संभाल लिया है। Axar Patel ने तो फायर भी शुरू कर दिया है। उन्होंने विराट कोहली का विकेट लेने वाले मैथ्यू कुह्नमैन पर सीधा हमला बोला। अक्षर ने मैथ्यू कुह्नमैन की दो गेंदों पर लगातार एक चौका और एक शानदार छक्का लगाया।

Axar Patel मारा शानदार छक्का

Kullu Dussehra 2026 Celebration

Axar Patel ने मैथ्यू कुह्नमैन की गेंद पर शानदार छक्का लगाया। कुह्नमैन ने अक्षर को अंदर की तरफ गेंद डाली, लेकिन पहले से तैयार अक्षर ने घुटना मोड़ा और गेंद को जमीन से खोदकर हवाई यात्रा पर भेज दिया। गेंद गोली की रफ्तार से बाउंड्री के पार चली गई। अक्षर की बल्लेबाजी से स्टेडियम में भी जोश भर गया।

अक्षर-अश्विन ने संभाला मोर्चा

दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया के सात बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं, लेकिन अक्षर पटेल और आर अश्विन मोर्चा संभाल लिया है। अक्षर पटेल 33 और आर अश्विन 19 रनों के निजी स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। फिलहाल भारतीय टीम 63 रनों से पीछे चल रही है। ऐसे में अब भारतीय फैंस इन दोनों बल्लेबाजों से शानदार पारियों की उम्मीद कर रहे हैं।

भारत का स्कोर 200 पार 

इससे पहले आज सुबह बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारतीय ओपनर केएल राहुल और रोहित शर्मा के पवेलियन लौटने के बाद कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया। फिलहाल भारतीय टीम का स्कोर 200 रनों के पार हो गया है।

विराट कोहली ने 44 रनों की पारी जरूर खेली। लेकिन वह भी कुह्नमैन की गेंद पर गच्चा खा बैठे। फिलहाल सात भारतीय बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। ऐसे में टीम इंडिया संघर्ष करती हुई नजर आ रही है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now