Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

एक टांग रखकर मंधाना ने मिडविकेट के ऊपर से मारा छक्का

Smriti Mandahna

Women’s T20 WC IND vs IRE: : विमेंस टी20 वर्ल्ड कप  के लीग मैच में टीम इंडिया का मुकाबला आयरलैंड से है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने आयरलैंड को 156 रन का टारगेट दिया है। ओपनर स्मृति मंधाना ने लगातार दूसरे मैच में फिफ्टी जड़ दिया। स्मृति मंधाना ने 87 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने कई बेहतरीन शॉट लगाए।

मंधाना का डीप मिड विकेट पर करारा छक्का

Kullu Dussehra 2026 Celebration

स्मृति मंधाना ने अपनी फिफ्टी छक्का जड़कर पूरी की। 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर मंधाना ने सिक्स मारा। कारा मरे ने मंधाना को आगे फ्लाइट डिलीवरी की। मंधाना अपने घुटने जमीन में टेके और डीप मिड विकेट पर करारा छक्का जड़ा। मंधाना ने इसके साथ ही अपना अर्धशतक पूरा किया।

टी20 में 22वां अर्धशतक

यह उनका टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक स्कोर है। उन्होंने 22वां अर्धशतक जमाया। मंधाना की पारी में 9 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा, शेफाली वर्मा ने 24 और जेमिमा रोड्रिग्ज ने 19 रन का योगदान दिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 14 रन बनाए। कौर ने टी-20 इंटरनेशनल ने 3 हजार रन पूरे कर लिए। आयरलैंड की ओर से लौरा डिलेनी ने 3 विकेट लिए। ओरला प्रेंडरगास्ट को 2 और एरलीन केली को एक विकेट मिला।

भारत महिला (प्लेइंग इलेवन):

स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), देविका वैद्य, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, शिखा पांडे, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह ठाकुर

आयरलैंड महिला (प्लेइंग इलेवन):

एमी हंटर, गेबी लुईस, ओर्ला प्रेंडरगैस्ट, आइमर रिचर्डसन, लुईस लिटिल, लॉरा डेलानी (कप्तान), अर्लीन केली, मैरी वाल्ड्रॉन (विकेटकीपर), लिआह पॉल, कारा मरे, जॉर्जीना डेम्पसे

 

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now