Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

इतिहास रचने के कगार पर बेटियां, वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया की एंट्री

Womens T20 World Cup Ind W Vs Ire W

नई दिल्ली: वुमंस टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की सेमीफाइनल में एंट्री हो गई है। भारतीय टीम ने सोमवार को आयरलैंड के खिलाफ बारिश से धुले मुकाबले में डीएसएल मेथड से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। टीम इंडिया ने 5 रनों से जीत दर्ज की।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस तरह भारतीय टीम ने ग्रुप बी के 4 मैचों में से 3 में जीत दर्ज कर 6 पॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल में एंट्री ली। टीम इंडिया इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बाद सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई।

इतिहास रचने के कगार पर बेटियां 

टीम इंडिया की बेटियां इतिहास रचने के कगार पर पहुंच गई हैं। भारतीय टीम ने आईसीसी वुमंस टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में तीसरी बार जगह बनाई है। टीम इंडिया ने अब तक एक भी बार वर्ल्ड कप नहीं जीता है। टीम इंडिया ने पिछली बार 2020 में फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि वह ऑस्ट्रेलिया से 85 रनों से हारकर ट्रॉफी नहीं जीत पाई, लेकिन इस बार टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का मौका है। ऑस्ट्रेलिया आईसीसी टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम रही है। उसने पांच बार 2009 के बाद से 5 बार ये खिताब जीता है।

स्मृति मंधाना की तूफानी पारी

आयरलैंड के खिलाफ मैच की बात की जाए तो पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 155 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए स्मृति मंधाना ने 56 गेंदों में 9 चौके-3 छक्के ठोक 87 रनों की शानदार पारी खेली। शेफाली वर्मा ने 24, जेमिमा रोड्रिग्स ने 19 और कप्तान हरमनप्रीत ने 13 रनों का योगदान दिया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम 8.2 ओवर में 2 विकेट खोकर 54 रन बना सकी। फिर बारिश ने खलल डाला तो मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका। जिसके बाद टीम इंडिया को DLS मेथड से विजयी घोषित कर दिया गया।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now