Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

रेणुका सिंह का जलवा, तूफानी गेंद से उखाड़ फेंका स्टंप, देखें वीडियो

Womens T20 World Cup IND W Vs IRE W Renuka Singh1

नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम की युवा गेंदबाज रेणुका सिंह साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे वुमंस टी-20 वर्ल्ड कप में अपना जलवा दिखाती नजर आ रही हैं। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 5 विकेट चटकाकर इतिहास रचा था। सोमवार को आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने एक बार फिर अपना जलवा दिखाया और तीसरे नंबर की बल्लेबाज ओरला पेंडरगास्ट को बोल्ड कर डक पर पवेलियन भेज दिया।

पहले ही ओवर से घातक गेंदबाजी

पहले ही ओवर से घातक गेंदबाजी के मूड में आईं रेणुका ने आते ही कहर बरपाना शुरू कर दिया। ये नजारा पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर देखने को मिला। ओवर द विकेट गेंद फेंकने आईं रेणुका को हल्के में ले रहीं ओरला ने आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन उन्हें क्या पता था कि बॉल के टप्पा पड़ने के बाद उनका क्या हश्र होने वाला है। जैसे ही बॉल ने टप्पा खाया और ओरला क्रीज से निकलकर आगे आईं, रेणुकी की तूफानी गेंद ऑफ स्टंप को जड़ से उखाड़कर बाहर निकल गई। रेणुका की ये गेंद इतनी खतरनाक थी कि बल्लेबाज को संभलने तक का मौका नहीं मिला और स्टंप उड़कर दूर जा गिरा। रेणुका ने पिछले मैच में 61 रन ठोकने वाली ओरला को पहले ओवर में ही झटका दे दिया।

स्मृति मंधाना की धमाकेदार पारी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर कहा- ”पिच सख्त और सूखी दिखती है। इसलिए बल्लेबाजी का फैसला लिया।” राधा यादव बीमार हैं। उनकी जगह देविका वैद्य ने प्लेइंग इलेवन में जगह बनाई है। इस मौके पर 150वें टी20 इंटरनेशनल मैच के बारे में बात करते हुए कप्तान भावुक हो गईं। बल्लेबाजी करने आई टीम इंडिया के लिए स्मृति मंधाना ने धमाकेदार पारी खेली। मंधाना ने 56 गेंदों में 9 चौके-3 छक्के ठोक 87 रन ठोके। मंधाना की शानदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 155 रन जड़े।

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now