Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

छक्का कूटने चले थे जेसन रॉय, उस्मान कादिर ने बिखेर डालीं गिल्लियां, देखें वीडियो

PSL 2023 QG Vs PZ Usman Qadir1

नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2023) में क्रिकेट के रोमांचक नजारे सामने आ रहे हैं। सोमवार को क्वेटा ग्लेडिएटर्स और पेशावर जाल्मी के बीच खेले गए मुकाबले में ग्लेडिएटर्स के गेंदबाज उस्मान कादिर की कहर बरपाती गेंदबाजी देखने को मिली। कादिर ने अपने पहले दो ओवरों में 2 विकेट चटकाकर जाल्मी के बल्लेबाजों के होश उड़ा दिए। उन्होंने जाल्मी के ओपनर जेसन रॉय को इस तरह बोल्ड मारा कि बल्लेबाज देखता ही रह गया।

सातवें ओवर में बिखेर डालीं गिल्लियां

ये नजारा सातवें ओवर में देखने को मिला। इस ओवर की आखिरी गेंद डालने आए कादिर ने सटीक लाइन पर बॉल डाली तो जेसन रॉय ने इस पर छक्का कूटने की कोशिश की, लेकिन वे बीट हुए और बॉल टप्पा पड़ने के बाद ऑफ स्टंप पर रखी गिल्लियां उड़ाते हुए बाहर निकल गई। ये बॉल इतनी खतरनाक थी कि इससे पहले रॉय इसे समझ पाते, उनके होश ही उड़ गए।

इसे भी पढ़ें:  Delhi Capitals की धमाकेदार जीत, मुबई इंडियंस को पछाड़ सीधे फाइनल में मारी एंट्री

और पढ़िए – 

10 ओवर में महज 42 रन बना सकी जाल्मी

रॉय को आउट करने के बाद कादिर ने मुहम्मद नवाज को महज 2 रन पर एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। कादिर की शानदार गेंदबाजी की बदौलत जाल्मी ने पहले 10 ओवर में दबाव बनाकर रखा। जाल्मी पहले 10 ओवर में 3 विकेट खोकर महज 42 रन ही बना सकी।

इसे भी पढ़ें:  'सिस्टम पर तमाचा...,' पीसीबी पर भड़का पूर्व क्रिकेटर

और पढ़िए – 

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Athlete News India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now