Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, दिग्गज खिलाड़ी सीरीज से बाहर

David Warner Out Of India Australia Test Series

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के बीच ऑस्ट्रेलिया टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। कंगारू टीम के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर अगले दो मुकाबलों के लिए टीम से बाहर हो गए हैं। बताया जा रहा है कि वॉर्नर चोट की वजह से टीम से बाहर हुए हैं। उन्हें दिल्ली टेस्ट के दौरान चोट लगी थी, जिसके बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने भी नहीं उतरे थे।

वापस लौटेंगे ऑस्ट्रेलिया

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बताया जा रहा है कि चोट की वजह से डेविड वॉर्नर वापस ऑस्ट्रेलिया लौटेंगे। फिलहाल वह अपने परिवार के साथ भारत में घूम रहे थे, जिसकी तस्वीरें कल सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थी। लेकिन चोट की वजह से वॉर्नर अगले दो टेस्ट मैचौं के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि अभी तक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया वॉर्नर रिप्लेसमेंट की कोई जानकारी नहीं दी है।

दिल्ली टेस्ट के दौरान लगी थी चोट

बता दें कि डेविड वॉर्नर को दिल्ली टेस्ट की पहली पारी में बल्लेबाजी करते वक्त मोहम्मद सिराज की बाउंसर पर कोहनी में चोट लगी थी, जबकि एक बाउंसर वॉर्नर के हेलमेट में भी जाकर लगी थी, जिससे उन्हें मैदान पर फिजियों भी बुलाना पड़ा था। चोट के बाद वॉर्नर दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए भी नहीं आए थे, ऐसे में अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बयान जारी कर कहा है कि ‘वॉर्नर को दिल्ली टेस्ट के दौरान कोहनी में चोट लगी थी, इसलिए वार्नर सीरीज के बाकी बचे हुए दो मैचों में टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

बताया जा रहा है कि वॉर्नर के न रहने पर उस्मान ख्वाजा के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी अब या तो ट्रेविस हेड संभालेंगे या फिर टीम किसी और को यह जिम्मेदारी दे सकती है। क्योंकि दिल्ली टेस्ट के दौरान भी जब वॉर्नर ओपनिंग के लिए नहीं उतरे थे, तब ख्वाजा के साथ हेड ने ही ओपनिंग की थी। ऐसे में उन्हें यह जिम्मेदारी अगले दो मैचों के लिए मिल सकती है। बता दें कि फिलहाल भारतीय टीम सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाए हुए है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now