Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सेल्फी की लड़ाई कोर्ट तक आई, सपना गिल ने पृथ्वी शॉ के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

Shah 3 1

नई दिल्ली: पृथ्वी शॉ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई  है। सोशल मीडिया ‘इन्फलुएंसर’ सपना गिल ने मुंबई पुलिस स्टेशन में एक आवेदन दायर किया है। अंधेरी के एयरपोर्ट थाने में सोमवार को गिल के वकील काशिफ अली खान के माध्यम से दायर शिकायत में शॉ, उनके दोस्त आशीष यादव और अन्य के खिलाफ कथित छेड़छाड़ और लज्जा भंग करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वकील काशिफ अली खान ने पृथ्वी शॉ, आशीष सुरेंद्र यादव, बृजेश और अन्य के खिलाफ सपना गिल के साथ छेड़छाड़ और शील भंग करने के अवैध कृत्यों के लिए धारा 34, 120 बी, 144, 146, 148, 149, 323, 324 के तहत आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है।

सपना गिल को सोमवार को एक मजिस्ट्रेट अदालत ने गिल को जमानत दे दी। इसके बाद ये शिकायत दर्ज कराई गई है। सपना गिल और उसके दोस्तों पर पृथ्वी शॉ पर हमले का आरोप है।

क्या है पूरा मामला?

पृथ्वी शॉ सांताक्रूज के एक पांच सितारा होटल में डिनर के लिए गए थे तभी अज्ञात आरोपी वहां आया और सेल्फी के लिए जोर दिया। शॉ ने दो लोगों को सेल्फी लेने के लिए बाध्य किया, लेकिन वही समूह वापस आ गया और उसने अन्य आरोपियों के साथ सेल्फी लेने को कहा। शॉ ने इस बार यह कहते हुए मना कर दिया कि वह दोस्तों के साथ खाना खाने आए हैं और परेशान नहीं करना चाहते। शिकायत के मुताबिक जब उन्होंने जोर दिया तो पृथ्वी के दोस्त ने होटल के मैनेजर को फोन किया और उनकी शिकायत की।

बेसबॉल बैट से किया हमला

मैनेजर ने आरोपियों को होटल से जाने को कहा। इस घटना से उन्हें गुस्सा आ गया और जब शॉ और उनका दोस्त खाना खाकर होटल से बाहर निकले तो कुछ लोग बेसबॉल बैट लेकर होटल के बाहर खड़े थे। पृथ्वी के दोस्त की कार, एक बीएमडब्ल्यू, में तोड़फोड़ की गई। आरोपी ने वाहन के आगे और पीछे की खिड़कियों को तोड़ने के लिए बेसबॉल के बल्ले का इस्तेमाल किया।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now