Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

टीम इंडिया के खिलाड़ी भी सीरीज के बीच लौटे घर, जानिए वजह

India Australia Test Series 1

IND vs AUS: दूसरा टेस्ट तीन दिन में ही खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के कई प्लेयर वापस अपने घर लौट गए है। खास बात यह है कि केवल ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर ही घर नहीं लौटे बल्कि टीम इंडिया के खिलाड़ी भी अपने-अपने घर चले गए हैं। अब सभी खिलाड़ी इंदौर में 1 मार्च से शुरू होने वाले टेस्ट से पहले ही टीम से जुड़ेंगे।

ब्रेक मिलने की वजह से लौटे घर

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बताया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली में दूसरा टेस्ट मैच तीन दिन में ही खत्म होने से टीम इंडिया के खिलाड़ियों को लंबा ब्रेक मिल गया। ऐसे में सभी अपने-अपने घर लौट गए हैं ताकि परिवार के साथ समय बिताया जा सके। क्योंकि अगला टेस्ट मैच 1 मार्च से शुरू होना है, जबकि दूसरा टेस्ट मैच 19 फरवरी को ही खत्म हो गया, ऐसे में खिलाड़ियों के पास 10 दिनों का समय मिल गया। ऐसे में सभी खिलाड़ी अपने-अपने घर लौट गए हैं।

25 फरवरी से जुड़ेंगे टीम के साथ

दरअसल, टीम इंडिया के खिलाड़ियों का आने वाले शेड्यूल बहुत व्यस्त है। टेस्ट सीरीज के बाद इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी, इसके बाद आईपीएल का सीजन शुरू हो जाएगा। ऐसे में सभी खिलाड़ियों के पास समय कम होगा। ऐसे में टेस्ट सीरीज के बीच जो समय बचा है, उसे सभी खिलाड़ी अपने परिवार के साथ बिताना चाहते हैं। हालांकि बीसीसीआई ने सभी खिलाड़ियों को 25 फरवरी तक फिर से टीम से जुड़ने के लिए कहा है। सभी खिलाड़ी 25 फरवरी तक इंदौर पहुंचेंगे। जहां 1 मार्च से सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाना है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी भी लौटे हैं वापस

खास बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी भी वापस अपने देश लौट गए हैं। खुद कप्तान पैट कमिंस भी ऑस्ट्रेलिया वापस लौट गए हैं। जबकि डेविड वॉर्नर चोट की वजह से अगले दो टेस्ट के लिए सीरीज से बाहर चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि अगर कप्तान कमिंस वापस नहीं लौटते हैं तो फिर स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी कर सकते हैं।

तीसरे टेस्ट में हो सकते हैं बदलाव

खास बात यह है कि तीसरे टेस्ट में कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। क्योंकि रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 2-0 की बढ़त बना चुकी है। बताया जा रहा है कि शानदार फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल को तीसरे टेस्ट में शामिल किया जा सकता है। जबकि केएस भरत ने भी अब तक दोनों मैचों में ज्यादा प्रभावित नहीं किया है, ऐसे में ईशान किशन को भी तीसरे टेस्ट में अपना डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। इसके अलावा बॉलिंग यूनिट और बैटिंग यूनिट में भी रोहित कुछ और बदलाव कर सकते हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now