Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड की रिकॉर्ड जीत, पाकिस्तान को रौंदा

ENG W Vs PAK W

नई दिल्ली: वुमंस टी-20 वर्ल्ड कप के तहत सेमीफाइनल में पहुंच चुकी इंग्लिश टीम ने मंगलवार को पाकिस्तान के खिलाफ गदर मचा दिया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 213 रन ठोक डाले। ये किसी भी टीम का वुमंस टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर रहा। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर महज 99 रन ही बना सकी। इस तरह इंग्लैंड ने पाकिस्तान को सेमीफाइनल से पहले 114 रनों से रौंद डाला। इसके साथ ही इंग्लैंड ने रिकॉर्ड मार्जिन से जीत का कीर्तिमान गढ़ा।

डेनी वॉट ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम के लिए ओपनर डेनी वॉट ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 33 गेंदों में 59 रन ठोक डाले। डेनी ने 7 चौके-2 छक्के जड़कर 178.79 की स्ट्राइक रेट से रन कूटे। वहीं चौथे नंबर पर उतरीं बल्लेबाज नेट सीवर ब्रंट ने तूफानी पारी खेलकर क्रिकेटप्रेमियों को दंग कर दिया। नेट ब्रंट ने 40 गेंदों में 202.50 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 81 रन कूट डाले। उन्होंने अपनी शानदार पारी में 12 चौके-1 छक्का जड़ा।

नेट ब्रंट के साथ एमी जोंस की शानदार बल्लेबाजी

हालांकि कप्तान हीदर नाइट 4 रन बनाकर आउट हो गईं, लेकिन नेट के साथ छठे नंबर पर उतरीं विकेटकीपर एमी जोंस ने भी ताबड़तोड़ रन जड़ दिए। उन्होंने विस्फोटक पारी खेलते हुए 31 गेंदों में 5 चौके-1 छक्का ठोक 47 रन ठोके। इस तरह इंग्लैंड ने 20 ओवर में 213 रन बनाकर वुमंस टी-20 वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now